एप्पल ला रही खास AI कैमरा, वीडियो रिकॉर्ड किए बिना बताएगा घर में क्या हुआ
एप्पल J450 कोडनेम से एआई होम सिक्योरिटी कैमरा तैयार कर रही है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, यह कैमरा लगातार वीडियो रिकॉर्ड करने की बजाय एआई से गतिविधियों का विश्लेषण करेगा और यूज़र को टेक्स्ट में जानकारी दे सकता है। इसमें कम फ्रेम रेट वाला इमेज सेंसर इस्तेमाल किया जा सकता है जो घर के अंदर/आसपास होने वाली गतिविधियों का विश्लेषण करेगा।