inshorts

ऐमेज़ॉन में अलग-अलग रोल्स पर मिलती है कितनी सैलरी, हुआ खुलासा

H-1B वीज़ा के लिए आवेदन करने से अमेरिका में ऐमेज़ॉन के विदेशी कर्मचारियों के सैलरी स्ट्रक्चर का पता चला है। ऐमेज़ॉन वेब सर्विसेज़ में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सैलरी $185,000/वर्ष है। Amazon.com में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर का वेतन $263,700/वर्ष तक हो सकता है। टेक्निकल प्रोडक्ट मैनेजर्स की सैलरी $235,200/वर्ष तक हो सकती है जबकि डेटा साइंटिस्ट $230,900/वर्ष तक कमा सकता है।