ऐम्बुलेंस, FIR से लेकर श्मशान घाट तक... बेटी की मौत के बाद पिता को हर जगह देनी पड़ी रिश्वत

खुद को बीपीसीएल का रिटायर्ड सीएफओ बताने वाले बेंगलुरु के एक शख्स ने लिंक्ड-इन में बताया है कि सितंबर में 34-वर्षीय बेटी की मौत के बाद उन्हें जगह-जगह रिश्वत देनी पड़ी। उन्होंने बताया, "ऐम्बुलेंस, एफआईआर-पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के लिए पुलिस...रसीद के लिए श्मशान घाट, डेथ सर्टिफिकेट के लिए बीबीएमपी ऑफिस...सब खुलेआम रिश्वत मांग रहे थे...जिसने बच्चा खोया...उसके लिए कोई हमदर्दी नहीं।"

Load More