लड़ाई बंद कर केरल में ऐम्बुलेंस को दिया रास्ता, मरीज़ के जाते फिर हो गए शुरू; वीडियो हुआ वायरल
केरल के कोझिकोड में आपस में लड़ रहे कांग्रेस और सीपीआई-एम के कार्यकर्ताओं ने ऐम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए शनिवार को लड़ाई रोक दी और जैसे ही ऐम्बुलेंस निकली, वे फिर से लड़ने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो पर एक यूज़र ने कहा, "सिविक सेंस पहले, लड़ाई बाद में।"