मंडला (एमपी) में मंगलवार को अस्पताल ले जाते समय एक गर्भवती महिला ने ऑटो में 4 बच्चों को जन्म दिया। महिला के परिजन ने आरोप लगाया कि समय पर ऐम्बुलेंस सेवा नहीं मिलने के कारण चारों नवजातों की मौत हुई। ज़िला सीएमएचओ के अनुसार, चारों बच्चे प्री-मैच्योर थे जिनका वज़न डेढ़-डेढ़ किलोग्राम के आसपास होने के कारण उनकी मौत हुई।