ऐम्बुलेंस न मिलने पर बिहार में शव को 12 km तक बाइक पर लादकर ले गए परिजन

बेतिया (बिहार) में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से ऐम्बुलेंस न मिलने पर शव को परिजन बाइक पर लादकर ले गए। शव को परिजन करीब 12 किलोमीटर तक बाइक पर लेकर गए। 'ईटीवी' ने सीएचसी प्रभारी प्रदीप कुमार के हवाले से बताया कि 102 पर कॉल करने पर शव वाहन मिलता है व सीएचसी के पास शव वाहन नहीं है।