हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) में एक आशा कार्यकर्ता ने आरोप लगाया है कि एक सरकारी ऐम्बुलेंस के चालक ने ₹1,000 नहीं देने पर गर्भवती महिला को बीच सड़क जंगल में उतार दिया था। हालांकि, चालक ने बताया कि महिला के ससुर ने दूसरे अस्पताल जाने की ज़िद कर खुद उसे नीचे उतारा था जिसके बाद उनको समझाकर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।