दमोह (मध्य प्रदेश) में ऐम्बुलेंस न आने पर गर्भवती पत्नी को ठेले पर अस्पताल पहुंचाते शख्स का वीडियो सामने आया है। बकौल शख्स, 108 पर कॉल करने पर 2-घंटे तक ऐम्बुलेंस नहीं आई थी। एक अधिकारी ने कहा, "वीडियो का संज्ञान लिया गया है...पता किया जाएगा कि...ऐम्बुलेंस क्यों नहीं पहुंची...निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी...महिला को ज़िला अस्पताल भेजा गया है।"