inshorts

ऐम्बुलेंस व डॉक्टरों को नहीं रोका जाएगा: भारत बंद को लेकर राकेश टिकैत

किसान संगठनों द्वारा नए कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को बुलाए गए भारत बंद को लेकर बीकेयू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि डॉक्टरों, ऐम्बुलेंस व बेहद ज़रूरतमंदों को नहीं रोका जाएगा। बकौल टिकैत, "हमने कुछ सील नहीं किया है हम बस संदेश देना चाहते हैं।" उन्होंने कहा कि दुकानदार शाम 4 बजे तक दुकानें बंद रखें।