अमेरिकी रॉक बैंड 'निर्वाणा' ने उस शख्स के खिलाफ केस जीत लिया है जिसने दावा किया था कि बैंड ने 1991 में अपने ऐल्बम के कवर पर नग्न अवस्था में उसकी बचपन की तस्वीर लगाई थी जो चाइल्ड पॉर्नोग्राफी है। फैसला सुनाते हुए जज ने कहा कि याचिकाकर्ता ने 'निर्वाणा' पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने में देर कर दी।