मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच चल रही ऐशेज़ सीरीज़ का चौथा मुकाबला देखने रिकॉर्ड भीड़ उमड़ी। बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन 94,199 दर्शक पहुंचे, जो किसी भी क्रिकेट मैच में एमसीजी पर दर्शकों की अबतक की सबसे बड़ी संख्या है। इसने 2015 विश्व कप फाइनल और 2013 बॉक्सिंग डे टेस्ट के रिकॉर्ड तोड़ दिए।