inshorts

ऐशेज़ से बाहर हुए ऑस्ट्रेलियाई पेसर जॉश हेज़लवुड

ऑस्ट्रेलिया ने ऑफिशियल तौर पर एलान कर दिया है कि पेसर जॉश हेज़लवुड रिहैब के दौरान हैमस्ट्रिंग में दर्द के कारण पूरी सीरीज़ से बाहर हो गए हैं। हेज़लवुड चोट के कारण पहले दो ऐशेज़ टेस्ट भी नहीं खेल पाए थे। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ऐशेज़ में पहले दो टेस्ट मैच जीतकर 2-0 से आगे चल रही है।