पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महाकुंभ (प्रयागराज) में हुई भगदड़ को लेकर 'X' पर लिखा है, "भगदड़ में कम-से-कम 15 लोगों की मौत होने पर मुझे दुख है।" उन्होंने लिखा, "गंगासागर मेले के आयोजन से मुझे यह सीख मिली कि लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने और तीर्थयात्रियों के जीवन से संबंधित मामलों में योजना-देखभाल अधिकतम होनी चाहिए।"