ऐसा इंसान सेना के लायक नहीं है: ईसाई अफसर के धार्मिक परेड में शामिल न होने पर SC
सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक परेड में शामिल होने से इनकार करने वाले ईसाई अफसर सैमुअल कमलेसन की बर्खास्तगी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि ऐसी मानसिकता वाले व्यक्ति सेना के लायक नहीं है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वर्दी में रहकर किसी की निजी धार्मिक मान्यताएं सेना के आदेशों से ऊपर नहीं हो सकतीं।