ऐसी जगह खेलना चाहता हूं जहां आज़ादी मिले: LSG द्वारा रिटेन न किए जाने के बाद राहुल

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से रिटेन नहीं किए जाने के बाद पूर्व कप्तान केएल राहुल ने कहा है कि वह नई शुरुआत करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "कभी-कभी आपको दूर जाने और अपने लिए कुछ अच्छा खोजने की ज़रूरत होती है। मैं वहां जाकर खेलना चाहता हूं जहां मुझे आज़ादी मिल सके, जहां टीम का माहौल कुछ हल्का हो।"