ऐसे दरिंदों को पशु कहना भी गलत: 4 माह की बच्ची से रेप के दोषी को सज़ा सुनाते हुए कोर्ट
जोधपुर (राजस्थान) के ज़िला विशेष न्यायालय (पॉक्सो) ने 4-माह की एक बच्ची से रेप के दोषी को शेष प्राकृतिक जीवन तक कठोर कारावास व ₹1 लाख अर्थदंड की सज़ा सुनाई है। न्यायाधीश ने नम आंखों से 'क्या यही है तुम मर्दों की पहचान?' पंक्तियां दोहराते हुए कहा, "ऐसे अपराधी के लिए 'पशुवत' शब्द...भी उचित नहीं...पशु भी...ऐसा अमानवीय कृत्य नहीं करते।"