ऐसे न्यूयॉर्क तो मुंबई बन जाएगा: ज़ोहरान ममदानी की नीतियों पर भड़के अमेरिकी अरबपति
अमेरिकी अरबपति बैरी स्टर्नलिच ने न्यूयॉर्क के नवनिर्वाचित मेयर ज़ोहरान ममदानी की समाजवादी नीतियों की आलोचना की है। उन्होंने किराया फ्रीज़ करने यानी शहर में किराया ना बढ़ाने की नीति को लेकर कहा, "अगर किरायेदार किराया ना दे और उन्हें निकाला ना जा सके तो शहर में आर्थिक अराजकता फैल सकती है। ऐसे में न्यूयॉर्क तो मुंबई बन जाएगा।"