इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ऑस्ट्रेलिया, कनाडा व ब्रिटेन के फिलिस्तीन को राष्ट्र के तौर पर मान्यता देने पर प्रतिक्रिया दी है। नेतन्याहू ने कहा, "फिलिस्तीन को राष्ट्र के तौर पर मान्यता देना बेहद खतरनाक कदम है और इज़रायल यूएन में इसके खिलाफ अपनी प्रतिक्रिया देगा।" उन्होंने आगे कहा, "फिलिस्तीन राष्ट्र कभी नहीं बन पाएगा।"