ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए: अंजना ओम कश्यप के मानहानि मामले में खान सर से HC
दिल्ली हाईकोर्ट ने पत्रकार अंजना ओम कश्यप के मानहानि मुकदमे में पक्षकारों को सुलह की सलाह दी। हाईकोर्ट ने खान सर को लेकर कहा, "आलोचना की जा सकती है लेकिन मर्यादा होनी चाहिए। उन्हें ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।" खान सर की ओर से अदालत को बताया गया कि पत्रकार के बच्चों से संबंधित जानकारी हटा दी जाएगी।