दिल्ली एनसीआर में सोमवार सुबह आए भूकंप के तेज़ झटकों पर गाज़ियाबाद के स्थानीय शख्स ने कहा, "बहुत तगड़ा झटका था, पूरी बिल्डिंग हिल गई थी।" शख्स ने आगे कहा, "ऐसा लगा जैसे धरती फटने वाली हो।" गौरतलब है कि सोमवार सुबह 5:30 बजे धमाके जैसी तेज़ आवाज़ के साथ सुबह भूकंप का तेज़ झटका महसूस किया गया था।