पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने स्वीकार किया है कि भारत-पाकिस्तान के बीच हुए एशिया कप-2025 के फाइनल मैच के दौरान कई तनावपूर्ण पल आए जिससे उनकी धड़कने तेज़ हो गईं। उन्होंने मज़ाक में कहा, "ऐसा लग रहा था जैसे मेरा दिल किसी भी समय फट जाएगा।" भारत ने पाकिस्तान को हराकर रिकॉर्ड 9वीं बार एशिया कप का खिताब जीता।