आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने कहा है कि ऐसा लगता है कि आरसीबी के मालिकों ने पहले की अफवाहों का बार-बार खंडन करने के बाद आखिरकार फ्रैंचाइज़ी बेचने का फैसला कर लिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "जिसके भी हाथ यह फ्रैंचाइज़ी लगे, उसे शुभकामनाएं। यह निश्चित रूप से मूल्यांकन का एक नया रिकॉर्ड बनाएगा।"