ऐसे स्कूल बंद कर देने चाहिए: फीस न भरने पर छात्रों को लाइब्रेरी में बंद किए जाने पर दिल्ली HC
दिल्ली हाईकोर्ट ने छात्रों के साथ 'अपमानजनक' व्यवहार से जुड़े एक मामले में द्वारका स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल को फटकार लगाई है। दरअसल, स्कूल ने फीस नहीं भरने वाले बच्चों को कक्षा में जाने से रोकने के लिए उन्हें लाइब्रेरी में बंद किया था। कोर्ट ने कहा कि छात्रों को 'संपत्ति' समझने वाले ऐसे स्कूलों को बंद कर देना चाहिए।