ऐसी सज़ा होनी चाहिए कि कोई ऐसा करने की हिम्मत न करे: कोलकाता रेप-मर्डर पर गांगुली
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर से रेप-हत्या मामले में पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि जो हुआ वह बहुत शर्मनाक है। उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है मामले की जांच कर रही सीबीआई आरोपी को...कड़ी सज़ा दिलाएगी। सज़ा ऐसी होनी चाहिए कि कोई भी...दोबारा ऐसा अपराध करने की हिम्मत नहीं करे।"