स्पेसएक्स के फ्रेम-2 मिशन के तहत अंतरिक्ष गए चार ऐस्ट्रोनॉट्स में से एक, चून वांग ने धरती के चारों ओर पोलर ऑर्बिट में घूमते हुए अंटार्कटिका का शानदार वीडियो शेयर किया है। वांग ने वीडियो संग लिखा, "हेलो अंटार्कटिका...पहले की अपेक्षा के विपरीत 460 किमी ऊंचाई से अंटार्कटिका केवल भक सफेद दिखता है, कोई मानव गतिविधि नज़र नहीं आती।"