ऐस्टेरॉयड बेन्नू साल 2182 में धरती से टकरा गया तो क्या होगा, वैज्ञानिकों ने की भविष्यवाणी

वैज्ञानिकों ने कहा है कि ऐस्टेरॉयड बेन्नू के साल-2182 में पृथ्वी से टकराने के 2,700 में से मात्र एक आसार है। अगर ऐसा हुआ तो इससे शक्तिशाली भूकंप आने के साथ-साथ जंगलों में भीषण आग लगेगी और थर्मल रेडिएशन होगा। इसके प्रभाव से क्रेटर बनेगा और 10-40 करोड़ टन धूल वातावरण में समा जाएगी जिससे प्रतिकूल जलवायु परिस्थितियां पैदा होंगी।