ऐसा उदाहरण पेश करिए कि जहांगीरपुरी जैसी घटनाएं दोबारा ना हों: दिल्ली पुलिस से अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली पुलिस को जहांगीरपुरी हिंसा में शामिल असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया। गृह मंत्री ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि ऐसा उदाहरण पेश करिए कि जहांगीरपुरी जैसी घटनाएं दोबारा ना हों। गौरतलब है कि जहांगीरपुरी हिंसा को लेकर 20 से ज़्यादा लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।