उत्तराखंड के ऋषिकेश में 19-वर्षीय रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या मामले को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है, "ये घटना दिल दहलाने वाली है।" प्रियंका ने कहा, "लड़कियों के खिलाफ ऐसे जघन्य अपराध करने वाले अपराधी उनके हौसलों पर भी हमला करते हैं।" राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।"