inshorts

टेस्ला चाहती है कि मज़दूर चीन का हो और बाज़ार भारत का, ऐसा नहीं चलेगा: सरकार

टेस्ला द्वारा भारत में उद्योग लगाने संबंधी सवाल पर केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने मंगलवार को लोकसभा में कहा, "वह कंपनी चाहती है कि बाज़ार भारत का और मज़दूर चीन का हो...ऐसा नहीं चलेगा।" बकौल गुर्जर, "अगर बाज़ार भारत का होगा तो रोज़गार...भारतीयों को देने होंगे।" उन्होंने कहा, टेस्ला ने भारतीय नीतियों के तहत आवेदन नहीं किया है।