ऐसा लगता है कि शख्स बेअदबी के लिए ही आया था: स्वर्ण मंदिर की घटना पर पंजाब के डिप्टी सीएम

स्वर्ण मंदिर में शख्स द्वारा गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की कोशिश के बाद उप-मुख्यमंत्री (पंजाब) सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा है कि ऐसा लगता है कि वह केवल बेअदबी के लिए आया था क्योंकि वह 9-10 घंटे तक वहां था। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए कहा, "मामले में एसआईटी का गठन हुआ है...जो 2 दिन में रिपोर्ट देगी।"