टी20 विश्व कप 2021 के सेमीफाइनल में हसन अली द्वारा मैथ्यू वेड का कैच छोड़ने पर पीसीबी चेयरमैन रमीज़ राजा ने कहा है, "ऐसी घटनाएं आपको लगातार परेशान करती हैं...इससे उबरने में समय लगता है।" बकौल रमीज़, "यह दुनिया का अंत नहीं है...अगर मैं उनकी जगह होता तो इस बारे में ज़्यादा नहीं सोचता और फील्डिंग पर दोगुना मेहनत करता।"