एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने गुरुवार को छत्रपति शिवाजी महाराज पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा दिए बयान की आलोचना करते हुए कहा, "उन्होंने सारी हदें पार कर दी हैं।" पवार ने कहा, "ऐसे लोगों को महत्वपूर्ण पद नहीं दिए जाने चाहिए।" कोश्यारी ने कहा था कि 'छत्रपति शिवाजी पुराने युग के नायक थे, आज नितिन गडकरी हैं'।