जनता के वोट से 'गॉब्लिन मोड' को ऑक्सफोर्ड वर्ड ऑफ द इयर चुना गया है। ऑक्सफोर्ड के मुताबिक, यह बोलचाल वाला शब्द है जिसका इस्तेमाल अक्सर 'in goblin mode' या 'to go goblin mode' के रूप में होता है। इसका मतलब एक प्रकार का व्यवहार है जिसमें व्यक्ति अपनी पसंद की चीज़ें करता है, आलसी, मैला-कुचला या लालची होता है।