ऑटो ड्राइवर देता है गूगल-माइक्रोसॉफ्ट में लेक्चर, ऑटो के इंतज़ाम देखकर हैरान रह गई यात्री
एक महिला यात्री ने चेन्नई के अन्नादुरई जी नामक ऑटोरिक्शा ड्राइवर का वीडियो शेयर किया है जो मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। अन्नादुरई 7 बार के TEDx स्पीकर हैं और वह गूगल-माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज कंपनियों में कस्टमर रिलेशनशिप और बिज़नेस मैनेजमेंट पर लेक्चर दे चुके हैं। उनके ऑटोरिक्शा में अखबार-मैगज़ीन, आईपैड, मुफ्त चॉकलेट, छाता और मिनी कूलर जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।