ऑटोरिक्शा के नीचे दबी महिला को कर्नाटक में बेटी ने वाहन उठाकर बचाया, CM ने भी की तारीफ
कर्नाटक के मंगलुरु में अनियंत्रित होकर पलटे ऑटोरिक्शा के नीचे दबी महिला की फिल्मी अंदाज़ में जान बचाती उसकी बेटी का वीडियो वायरल हुआ है। स्कूल जाने वाली लड़की ने फुर्ती दिखाते हुए अन्य लोगों के साथ मिलकर ऑटोरिक्शा को उठाया था। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने लड़की के साहस की तारीफ की है।