दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने शुक्रवार को ऑटोरिक्शा व टैक्सी के किराए में संशोधन पर विचार करने के लिए एक समिति के गठन की घोषणा की। गहलोत ने ट्वीट किया, "सरकार उनकी (ऑटोरिक्शा/टैक्सी संघों) चिंताओं को समझती है।" दरअसल, सीएनजी पर सब्सिडी की मांग को लेकर ऑटोरिक्शा व टैक्सी संघों ने 18-अप्रैल को हड़ताल का आह्वान किया है।