ऑटोपायलट पर चल रही टेस्ला कार में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, 'दुनिया का पहला' मामला

एक अमेरिकी महिला ने टेस्ला कार में बच्चे को जन्म दिया है और ऑटोपायलट पर चल रही किसी इलेक्ट्रिक स्मार्ट कार में बच्चे के जन्म का यह 'दुनिया का पहला' मामला बताया जा रहा है। सितंबर में ट्रैफिक में यिरान शेरी को दर्द उठने लगा जिसके बाद उनके पति ने अस्पताल के लिए नैविगेशन लगाकर कार ऑटोपायलट पर कर दी।