ऑडी 15 मई से वाहनों की कीमतों में करेगी 2% तक की बढ़ोतरी
कार कंपनी ऑडी इंडिया ने 15 मई से वाहनों की कीमतों में 2% तक की बढ़ोतरी की शुक्रवार को घोषणा की। कंपनी ने कहा कि विनिमय दर और कच्चे माल की लागत के प्रभाव को कम करने के मकसद से वाहनों की कीमतों में इज़ाफा किया जा रहा है। कंपनी के सभी मॉडल के वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी होगी।