ऑडी मालिक बोला- मेरे लिए पेट्रोल ₹30 महंगा कर दो लेकिन स्कूटी-बाइक वाले को सस्ते में दो
एक वायरल वीडियो में ऑडी मालिक ने कहा है, "सरकार को सलाह है कि मेरे लिए पेट्रोल ₹3 या ₹30 भी महंगा कर दो लेकिन स्कूटी-बाइक वालों को सस्ते में दो।" उन्होंने कहा, "ईंधन की लिमिट तय कर दो। मैं टू-व्हीलर लाऊं तो मुझे 2 लीटर पेट्रोल दो लेकिन सस्ता दो...मैं ऑडी लाता हूं तो 10-20 लीटर पेट्रोल दो...महंगा दो।"