इंदौर (एमपी) में बुधवार रात गाड़ी में शराब पीने से रोकने पर थार सवार 4 युवकों ने ऑन ड्यूटी दारोगा से मारपीट की और वायरलेस सेट छीनकर उन्हें जबरन वाहन में बैठाकर ले गए। वीडियो में युवक रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर बदसलूकी करते व एसआई हाथ जोड़कर माफी मांगते दिखे। बकौल पुलिस, आरोपियों में से एक जेल प्रहरी है।