ऑनलाइन अश्लील कंटेंट पोस्ट किया तो कितनी मिल सकती है सज़ा?

आईटी ऐक्ट 2000 की धारा-67 के मुताबिक, इंस्टाग्राम/फेसबुक/यूट्यूब समेत किसी भी ऑनलाइन प्लैटफॉर्म पर अश्लील कंटेंट डालने वाले को पहली बार पकड़े जाने पर 3 साल तक की जेल और ₹5 लाख तक का जुर्माना हो सकता है। वहीं, दोबारा यही गलती करते पकड़े जाने पर 5 साल तक की जेल और ₹10 लाख तक का जुर्माना हो सकता है।