केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को बताया कि ऑनलाइन रियल-मनी गेमिंग नियम 1-अक्टूबर से लागू होगा। वैष्णव के अनुसार, नियमों को अंतिम रूप दिया जा चुका है और लागू होने से पहले उद्योग जगत के साथ एक और दौर की बातचीत की जाएगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस बिल को 22 अगस्त को मंज़ूरी दी थी।