ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध को लेकर बैंकों ने RBI से की विस्तृत दिशानिर्देश की मांग
बैंकों और फाइनेंशियल सर्विस कंपनियों की शुक्रवार को वित्तीय सेवा विभाग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय संग एक अहम बैठक हुई जिसमें रियल मनी गेमिंग पर प्रतिबंध लागू करने के लिए आरबीआई से विस्तृत दिशानिर्देश की मांग की गई। मीटिंग में कानून के प्रावधानों को समझने और यह जानने पर चर्चा हुई कि बैंक और फाइनेंशियल कंपनियां इसे कैसे लागू करेंगी।