ऑनलाइन गेमिंग पर बैन के बाद ज़ूपी ने की 30% कर्मचारियों की छंटनी
सरकार द्वारा ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद गेमिंग प्लैटफॉर्म ज़ूपी ने अपने वर्कफोर्स में करीब 30% कर्मचारियों (170 कर्मचारी) की छंटनी की है। कंपनी के सीईओ के मुताबिक, इन कर्मचारियों का हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज जारी रहेगा और उन्होंने जितने समय तक कंपनी में काम किया उसके आधार पर उन्हें 6-महीने तक की वित्तीय मदद मिलेगी।