जगतसिंहपुर (ओडिशा) में एक कॉलेज के छात्र ने मंगलवार को अपने माता-पिता और बहन की पत्थर से हमला कर कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने बताया, "21-वर्षीय सूर्यकांत सेठी ने अपने माता-पिता और बहन से इसलिए नाराज़ था क्योंकि वे उसे मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने से रोकते थे।" बकौल पुलिस, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।