ऑनलाइन गेम ड्रीम 11 और कैसीनो की लत में बिहार के शख्स ने गंवाए ₹2 करोड़, की आत्महत्या

बांका (बिहार) में सुशांत कुमार सिद्धू नामक 38 वर्षीय शख्स ने ऑनलाइन गेम ड्रीम 11 और कैसीनो की लत में ₹2 करोड़ गंवाने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बकौल पुलिस, सुशांत ने सुसाइड नोट में ऑनलाइन गेम और कर्ज़ का ज़िक्र किया। सुशांत के पिता ने बताया कि कर्ज़ देने वाले लगातार उससे पैसे मांग रहे थे।