ओनिजा एंड्रयू रॉबिन्सन नामक अमेरिकी महिला अपने ऑनलाइन बॉयफ्रेंड निदाल अहमद मेमन से शादी करने के लिए न्यूयॉर्क से पाकिस्तान आई लेकिन निदाल ने शादी से इनकार कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीज़ा अवधि खत्म होने के बाद रॉबिन्सन पाकिस्तान में फंस गई थी। रॉबिन्सन ने पाकिस्तान सरकार से $100,000 की वित्तीय सहायता मांगी थी।