ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स के लिए काम करने वाले कर्मचारियों को पहचान पत्र देगी सरकार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025-26 पेश करने के दौरान बताया कि सरकार ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स के लिए काम करने वालों और गिग कर्मचारियों को लेकर ई-श्रम पोर्टल पर पहचान पत्र और पंजीकरण की व्यवस्था करेगी। उन्होंने बताया, "इन सभी को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत हेल्थकेयर की सुविधा मिलेगी।" इससे 1 करोड़ गिग कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।