ऑनलाइन लग्ज़री लाइफ दिखाना पड़ेगा महंगा, इनकम टैक्स का यह नियम जान लें वरना पछताएंगे
सोशल मीडिया पर अपनी लग्ज़री लाइफस्टाइल दिखाने के शौकीन लोगों को सतर्क हो जाना चाहिए, इनकम टैक्स के नए नियम से उन्हें परेशानी हो सकती है। नई व्यवस्था के मुताबिक, किसी पर टैक्स चोरी का शक या अघोषित आय, सोना अथवा प्रॉपर्टी होने के संदेह पर उनके सोशल मीडिया पर ऑनलाइन लाइफस्टाइल भी इनकम टैक्स जांच के दायरे में आएगी।