ऑनलाइन शेयर किए गए अमेरिकी सैनिकों के वीडियो से पता लगाकर ईरान कर सकता है हमले: रिपोर्ट
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के शीर्ष सैन्य कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर ने सैनिकों को चेतावनी दी है कि मोबाइल फोन से बनाए गए और ऑनलाइन साझा किए गए वीडियो की मदद से ईरान अमेरिकी सैन्य ठिकानों का पता लगाकर हमला कर सकता है। तैनात सैनिकों को जल्द मोबाइल फोन जमा करने का आदेश दिया जा सकता है।